फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If the complaint did not go away in the Samadhan Divas, then the protest was done

Shravasti News: समाधान दिवस में नहीं दूर हुई शिकायत तो किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
If the complaint did not go away in the Samadhan Divas, then the protest was done
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस औपचारिकता बना हुआ है। जिसका प्रमाण शनिवार जमुनहा में देखने को मिला। जहां कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जमुनहा में संपूर्ण समाधान दिवस में आए चमरपुरवा के मजरा जैता जानकीनगर के ग्रामीणों ने एसडीएम सौरभ शुक्ला से शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव के पश्चिम मदरसा से मोबाइल टाॅवर तक अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए 27 मार्च को प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिस पर लेखपाल ओमप्रकाश मिश्रा 29 मार्च को पैमाइश करने गए थे। जहां दबंगों ने पैमाइश रुकवा दी। तब से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने लल्लन वर्मा के साथ तहसील में प्रदर्शन किया। वहीं रानीसीर चिरैया निवासी उर्मिला श्रीवास्तव पत्नी कमल कुमार श्रीवास्तव ने अपने पुत्र निर्मल कुमार उर्फ टिंकु पर आए दिन पिटाई का आरोप लगाया। एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed