{"_id":"5ef8c4e68ebc3e42e72b359b","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-for-divorce-for-dowry-srawasti-news-lko528184513","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित कर तलाक देने पर पति व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित कर तलाक देने पर पति व ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर उसे तीन तलाक दे दिया। मामले में महिला की तहरीर पर इकौना पुलिस ने पिता-पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर शनिवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता पुत्र को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोधीपुरवा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के समक्ष पेश होकर अपने पति हैदर खां उर्फ गुलाम हैदर व उसके पिता नानमून पर दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही पीड़िता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पिता की सह पर पति की ओर से तीन तलाक देने का आरोप लगाया था।
इस पर एसपी ने एएसपी बीसी दुबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह को मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का सहारा लिया था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ आरोपी पिता पुत्र को किढ़ियावनपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेज दिया गया है।