फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Humidity increased, people restless

बढ़ी उमस, लोग बेचैन

Wed, 24 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased, people restless
श्रावस्ती। तराई में विगत दो दिनों से कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बदली से उमस काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही चल रही पूर्वा हवा ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। इससे लोगों को न तो घर में राहत मिल रही है, और न ही बाहर। गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं मौसम की परवाह किए बगैर किसान खेत की नमी कम होने से पहले धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विगत दो दिनों से धरती पर बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आसमान पर उमड़ घुमड़ रहे घने काले बादल बिना बरसात किए वापस लौट रहे हैं। बादलों की लुकाछिपी के बीच निकलने वाली धूप लोगों को झुलसा रही है। ऐसे में पूर्वा हवा के कारण उमस काफी बढ़ गई है। इसके चलते लोगों को पंखे के नीचे भी पसीने से तरबतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां लोग गर्मी व उमस से निजात के लिए एसी, कूलर, पंखा आदि का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसान व उनके परिवारीजन मौसम की परवाह किए बगैर धान की रोपाई करने में जुटे हुए हैं। किसानों को डर है कि कहीं ऐसा न हो कि बरसात न हो और खेतों में जमा पानी भी धीरे धीरे सूख जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसान सूरज की तपन व पूर्वा हवा से बढ़ी उमस को नजर अंदाज कर धान की नर्सरी उखाड़ने व रोपाई करने में लगे हैं। वहीं बढ़ी उमस व चिलचिलाती धूप के कारण मुख्य मार्गों सहित बाजारों में लोगों की संख्या नगण्य देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed