फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Honoring of talents on UP Day and Girl Child Day

यूपी दिवस व बालिका दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Honoring of talents on UP Day and Girl Child Day
देश व विदेश में जिले का नाम रोशन करने वाले भाई बहन को सम्मानित करते श्रावस्ती विधायक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हॉल में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व बालिका दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रविवार को महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, किसान व युवाओं का विकास करने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिससे सभी का विकास होगा और सम्मान मिलेगा। यूपी दिवस व बालिका दिवस पर जिले के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला हैं। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं व महिलाओं से सीख लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। अन्य जनपदों, प्रदेशों व देशों में श्रावस्ती का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं व महिलाओं से अन्य बालिकाओं को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मोतीपुर कला की नंदिनी राना को सम्मानित किया गया। नंदिनी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से हैं। 13 वर्ष की उम्र में ही उनका बालविवाह हो गया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह जंगल क्षेत्र में प्रतिदिन नंगे पैर सात किलोमीटर दौड़ती थी। वर्ष 2016 में नंदिनी की गोद में दो माह का नवजात शिशु भी था। इसके बावजूद नंदिनी ने पुलिस भर्ती के लिए प्रयास किया और नियुक्ति हासिल कर ली।
विज्ञापन

नंदिनी में राष्ट्रीय स्तर मैराथन में भी हिस्सा लिया है। मौजूदा समय में वह सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ महिला थाना में आरक्षी पद पर तैनात है। वहीं, सम्मानित होने वाली हिमानी गौर (16) व उनके भाई क्यून गौर (18) निवासी ग्राम पटना मल्हीपुर ने बताया कि इनकी मां का नाम स्वर्गीय सुनीता सिंह तथा पिता का नाम दिनेश प्रताप सिंह है। हिमानी ने बताया कि मुझे और मेरे भाई को गायन और वादन का शौक था। वर्ष 2017 में लखनऊ जाकर भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय से हिंदी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। अब मुंबई जाकर अपना कॅरिअर संवार रहे हैं। उनके द्वारा लॉकडाउन के दौरान देशभक्ति गीत ‘वंदेमातरम’ का गायन किया गया। बॉलीवुड में इसकी काफी सराहना भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भाई-बहन ने हिंदी, अंग्रेजी, कोरियन, स्पैनिश, नेपाली, जापानी व चाइनीज भाषा में भी गाना गाया है। कार्यक्रम में चौथे प्रतिभागी तहसील भिनगा की टिटिहिरिया सिरसिया निवासिनी नंदिनी सिंह को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया गया। जिन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इस मौके पर सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडेय, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार सहित कई अन्य अधिकारी व बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed