फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Home Guard Commandant took class of subordinates, gave instructions

होमगार्ड कमाडेंट ने मताहतो की लिया क्लास, दिया निर्देश

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Commandant took class of subordinates, gave instructions
होमगार्ड कमांडेंट ने मातहतों की ली क्लास, दिया निर्देश
विज्ञापन

श्रावस्ती। बलरामपुर होमगार्ड के जिला कमांडेंट को जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार को भिनगा पहुंचे होमगार्ड कमांडेंट ने मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
बैठक में प्रभारी होमगार्ड जिला कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने कहा कि होमगार्ड जवानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लिया जाए। जवानों की अनदेखी कदापि न हो। जवानों के वेतन संबंधी अभिलेख सभी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक आर्गनाइजर, सहायक कमांडर समय से प्रस्तुत करें। जिससे जवानों को वेतन देने में देर न हो। होमगार्ड आचरण के विरुद्ध कोई भी जवान अधिकारी कर्मचारी कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड के कल्याण के लिए सरकार और विभाग गंभीर है।
विज्ञापन

होमगार्ड को कारगर बल बनाने के लिए इनके प्रशिक्षण में काफी बदलाव हुआ है। इनकी ट्रेनिंग आधुनिक शस्त्रों से कराई जा रही है। इनके ट्रन आउट, साज सज्जा की नियमित चेकिंग की जा रही है। जो जवान उत्तम आचरण करते हैं, अच्छी ड्यूटी करते हैं उनको सम्मानित किया जाता है। जो ईमानदारी निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं उनको पुरस्कृत भी किया जाता है। अब कोई भी जवान सेवाकाल में दिवंगत अथवा अपंगता का शिकार होता है उसे अहेतुक आर्थिक सहायता के साथ उसके पात्र आश्रित को सरकार द्वारा नौकरी भी दी जाती है। बैठक के बाद प्रभारी कमांडेंट ने होमगार्ड कार्यालय परिसर में आम का पौध रोपित किया। इस दौरान साधु राम, व्यास मुनि वर्मा, रहमत अली, उप निरीक्षक अनूप सिंह, सहायक कंपनी अधिकारी संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed