फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hindi is a symbol of culture and unity: Amarendra Kumar

संस्कृति व एकता की प्रतीक है हिंदी : अमरेंद्र कुमार

Tue, 16 Sep 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 16 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hindi is a symbol of culture and unity: Amarendra Kumar
 हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम में मौजूद एसएसबी के अ​धिकारी व जवान। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से 14 सितंबर से हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इसके तहत सोमवार को एसएसबी मुख्यालय स्थित सभागार में गोष्ठी की गई। इसकी अध्यक्षता कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की।
विज्ञापन


एसएसबी जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पहचान और एकता की प्रतीक भी है। सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग से न केवल कार्यकुशलता बढ़ती है, बल्कि हम अपनी मातृभाषा के संवर्धन और संरक्षण में भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 सितंबर तक चलते वाले हिंदी पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, वाद-विवाद, हिंदी प्रश्नोत्तरी, हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, उप कमांडेंट, गोवर्धन पुजारी व सहायक कमांडेंट अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed