फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hina tops in essay and Nisha tops in painting

निबंध में हिना तो चित्रकला में निशा अव्वल

Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hina tops in essay and Nisha tops in painting
जगतजीत इंटर कालेज इकौना में प्रतियोगिता में प्रकतभाग करती व विजेता छात्राएं - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में मतदाता जागरूकता के तहत शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में हिना, चंद्रप्रभा, निशा व कृष्णा अव्वल रहीं। जिन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के तहत शुक्रवार को जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे के नेतृत्व में चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में निशा गुप्ता प्रथम, श्रद्धा गुप्ता व रूपा कश्यप द्वितीय तथा पल्लवी शुक्ला, संस्कृति जायसवाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में चंद्रप्रभा प्रथम, खुशी कसौंधन व रिंकी तिवारी द्वितीय तथा आयुषी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में हिना सिद्दीकी प्रथम, आस्था मिश्रा द्वितीय तथा शिखा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन में कृष्णा सिंह प्रथम, रिंकी तिवारी द्वितीय व कोमल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिकों को मत देने का अधिकार होता है, किंतु कुछ नागरिक अपने कर्तव्य से पीछे हटते हैं। मतदान हमारे लिए बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने कहा कि किसी भी आम नागरिक की सबसे बड़ी क्षमता यही होती है कि उसको मतदान करना चाहिए। उसको अपने प्रतिनिधित्व को चुनने का पूरा अधिकार है। हर किसी का सोच विचार अलग होता है। इसी के चलते लोग अपनी मर्जी से प्रतिनिधित्व को चुन सकते हैं। हर नागरिक को अपने मन के विचार प्रकट करने चाहिए। देश का नेता चुनने के लिए आम नागरिक को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसीलिए आम नागरिक को अपने कर्तव्य को समझते हुए सही प्रतिनिधित्व को चुनना चाहिए। जिससे उनके देश को अच्छे सरकार मिल सके। इस दौरान अजीत उपाध्याय, राम बिहारी वाजपेई, सुनीता तिवारी, प्रियंका देवी, असफा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed