फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   High Primary School tendua Pandit found closed

बंद मिला उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ पंडित

Thu, 15 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
High Primary School tendua Pandit found closed
श्रावस्ती। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवी पाटन मंडल गोंडा ने गुरुवार को इकौना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ पंडित बंद मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बीएसए को संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

देवी पाटन मंडल गोंडा के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विनय मोहन वन गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने इकौना विकास क्षेत्र के छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुबह 11:54 बजे एडी बेसिक को उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ पंडित बंद मिला।
विज्ञापन

इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही क्या कार्रवाई की गई, इसकी सूचना भी सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय मरवटिया, प्राथमिक विद्यालय वीरपुर मंशाराम, विशुनापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर का निरीक्षण किया जहां स्थिति सामान्य मिली। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में कुछ छात्र-छात्राओं को घर से बुलवाकर कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए यूनिफार्म व किताबों का वितरण किया।

इस मौके पर वहां शेषराम यादव भी थे। विद्यालय में कक्षा दो के परीक्षाफल का वितरण नहीं किया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल इसका वितरण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधान शिक्षक व बीएसए को चालू सप्ताह में ही कनवर्जन कास्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed