फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   heavy rainfall

12 घंटे तेज बारिश, घरों में घुसा पानी

Sun, 23 Jun 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall
श्रावस्ती। बारह घंटे से लगातार हो रही बारिश से भिनगा नगर में तबाही की स्थिति आ गई। लोगों के घरों में दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। ईदगाह, कलेक्ट्रेट व ईदगाह-नई बाजार मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

घरों व दुकानों में पानी भरने के कारण नाराज व्यापारियों ने भिनगा-बहराइच मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद लगभग आधे घंटे बाद जाम हटा। व्यापारी बारिश से पहले नालों की सफाई न होने से नाराज थे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात बारह बजे से ही बारिश हो रही है जो रविवार दिन भर जारी रही। रात में तो स्थिति ठीक थी लेकिन सुबह आठ बजे तक जब भिनगा जंगल का पानी नगर में आने लगा तो बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा नगर की चोक व पटी नालियों से पानी मुख्य नाले में न जाकर लोगों के घरों में घुसने लगा। देखते ही देखे नगर के लगभग सभी मोहल्लों के घरों में करीब दो से ढाई फीट पानी भर गया।
यही नहीं जो मोहल्ले ऊंचाई पर बसे हैं उनका पानी व शौच का पानी निचले भूभाग पर बसे वार्डों में भर गया जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं दूसरी ओर ईदगाह से कलेक्ट्रेट रोड व नई बाजार जाने वाले मार्ग पर करीब चार फीट पानी भर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया।
कुछ वाहन इसी जलभराव से होकर निकले जबकि ज्यादातर बाइक पानी के बीच बंद हो गईं। ऊंचाई पर बसे मोहल्ला कहारन के साथ कई अन्य वार्डों का गंदा पानी निचले हिस्से में बसे ईदगाह के आसपास व नई बाजार के व्यापारियों के घरों व दुकानों में घुस गया।
हालत यह हो गई कि गंदे पानी की दुर्गंध के कारण लोग घरों में रुक नहीं पा रहे थे। इसके आक्रोशित लोगों ने बेंच व ठेलिया लगाकर भिनगा-बहराइच मार्ग को ईदगाह के निकट जाम कर दिया।
लोगों का आरोप था कि बारिश से पहले ही नाली-नाला आदि की सफाई हो जानी थी लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। मार्ग जाम किए जाने की सूचना पर पहुंचे भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह ने व्यापारियों को समझा कर रास्ता खुलवाया। वहीं ईओ नगर पालिका को इस समस्या से निपटने के लिए कहा।
लगातार बारह घंटे की बारिश से भले ही नगरों की स्थिति चिंताजनक हो लेकिन किसानों के चेहरे खिल गए। असिंचित क्षेत्र सिरसिया व हरिहरपुररानी के साथ पूरे जिले के खेतों में लगभग एक फीट पानी भरा हुआ है। इससे धरती की गर्मी तो शांत हुई ही, धान की बोआई व कुछ स्थानों पर रोपाई शुरू हो जाएगी। इस बारिश से किसानों को फायदा हुआ है।
भिनगा नगर की ही तरह सीएचसी भिनगा में भी बारिश के कारण पानी भर गया जिसके चलते यहां आपातकालीन सेवा लगभग बंद रही। केवल पल्स पोलियो खुराक देने के लिए एक कर्मी ही देखी गई। बारिश के कारण यहां पोलियो ड्राप पीने वाले बच्चों की भीड़ नहीं दिखी।
राप्ती बैराज पर रविवार सुबह 10 बजे 38.00 एमएम बारिश मापी गई। यहां नदी का जलस्तर 126.650 था जबकि नदी 1665 क्यूसेक प्रति घंटे की रफ्तार से पानी छोड़ रही थी। वहीं बारह बजे नेपाल का पानी आने के बाद यहां का जलस्तर 126.850 हो गया जबकि पानी छोड़ने की क्षमता 4592 क्यूसेक प्रतिघंटे हो गई।

नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बैराज पर बाढ़ का निशान 127.800 मीटर है जबकि दो बजे नदी का जलस्तर बैराज पर 127.000 पहुंच गया। वहीं पानी डिस्चार्ज 18720 क्यूसेक हो गया। राप्ती लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed