{"_id":"69ab275a3a3876137c088c4a","slug":"health-atm-lying-unused-patients-upset-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118471-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूल फांक रहा है हेल्थ एटीएम, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूल फांक रहा है हेल्थ एटीएम, मरीज परेशान
Sat, 07 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के पैथोलॉजी में रक्त का नमूना देने के लिए लगी भीड़। -संवाद
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में लगा हेल्थ एटीएम निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। ऐसे में लोगों को जांच रिपोर्ट के लिए घंटों कतार लगानी पड़ती है। संबंधित संस्था भी हेल्थ एटीएम लगाने के बाद उसकी सुध नहीं ले रही है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 800 से 1100 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों को रक्त की जांच कराने के लिए चिकित्सक सलाह देते हैं। ऐसे में मरीजों को पैथोलॉजी में पहले तो रक्त का नमूना देने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है, उसके बाद जांच रिपोर्ट लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
इसी समस्या को दूर करने के लिए इंडियन बैंक की ओर से जिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम लगवाया गया था। इससे मरीजों में उम्मीद जगी थी कि जांच व उसकी रिपोर्ट के लिए उन्हें अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, लेकिन मशीन लगने के कुछ दिन बाद ही उसमें तकनीकी खराबी बताकर उसे किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इन जांचों में होती सहूलियत
हेल्थ एटीएम से मधुमेह, रक्त चाप, वजन, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट, ऊंचाई, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी सहित अन्य जांच कुछ ही मिनटों में हो सकती है। साथ ही जांच रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाती है।
-- वर्जन--
संबंधित संस्था नहीं दे रही ध्यान
मशीन में जांच किट खत्म होने के बाद उसकी आपूर्ति नहीं की गई। इसलिए यह मशीन फिलहाल क्रियाशील नहीं है। संबंधित संस्था ध्यान नहीं दे रही है।
- राजपाल सिंह, सीएमएस
-- वर्जन--
मशीन को बेहतर ढंग से संचालित कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। बैंक की ओर से यह मशीन मरीजों की सुविधा के लिए उपहार स्वरूप दी गई थी, जिसके रखरखाव का दायित्व अस्पताल प्रशासन का है।
-जुगल किशोर, एलडीएम