{"_id":"68bddfcceb4951c9690b5a7e","slug":"hawan-puja-was-done-to-start-studies-in-kasturba-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113947-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कस्तूरबा में पठन-पाठन शुरू करने के लिए हुआ हवन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कस्तूरबा में पठन-पाठन शुरू करने के लिए हुआ हवन-पूजन
Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्चीकरण व दाखिला लेने के बाद से ठप पड़े कस्तूरबा विद्यालय सिरसिया में पठन-पाठन के संकेत मिल गए हैं। शनिवार को वार्डन शशि किरण सिंह ने शिक्षिकाओं व छात्राओं के साथ नवीन परिसर में हवन-पूजन किया। अगले दो-तीन दिन में कक्षा नौ में शिक्षण कार्य शुरू होने की बात कही, इससे घर बैठी छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को एक ही छत के नीचे 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा देने के लिए शासन के निर्देश पर कस्तूरबा विद्यालय सिरसिया व इकौना का उच्चीकरण किया गया है। उच्चीकरण के बाद दोनों विद्यालयों में कक्षा नौ के लिए 28-28 छात्राओं का दाखिला भी ले लिया गया, लेकिन पठन-पाठन शुरू नहीं किया गया।
इसके चलते दाखिला लेने वाली छात्राएं घर बैठी हैं, उनकी पढ़ाई पिछड़ रही है। छात्राओं की इस व्यथा को अमर उजाला के पहली सितंबर के अंक में शीर्षक- दो माह से घर पर बैठीं कस्तूरबा की 56 छात्राएं... से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद कक्षा संचालन की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को केजीबी सिरसिया में शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए हवन-पूजन किया गया। छात्रा वैष्णवी, बिंदु वर्मा, रिया राणा, पूजा व महिमा आदि ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की।