फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hariharpurani wins in district level game

जिला स्तरीय खेल में हरिहरपुररानी ने मारी बाजी

Mon, 09 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hariharpurani wins in district level game
श्रावस्ती में क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा परिषदीय की दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान हरिहरपुररानी विकासखंड ओवर ऑल चैंपियन रहा। विजेताओं को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंताक्षरी, 400 मीटर रिले रेस व चक्रक्षेपण, ऊंची कूद व लंबी कूद का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता समापन अवसर पर विधायक श्रावस्ती ने कहा कि बच्चों के लिए खेल भोजन से कम नहीं है। जिस प्रकार भोजन से शरीर को पोषण मिलता है। उसी प्रकार खेल से भी बच्चों को पोषण मिलता है। इस तरह का खेल आयोजन वर्ष में एक बार ही नहीं बल्कि सभी विद्यालयों में प्रतिदिन होने चाहिए। जहां खेल के मैदान नहीं है। वहां खो-खो, कैरम, कबड्डी जैसे खेल का आयोजन हो। जिससे बच्चों का विकास हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसए ओमकार राणा ने विजेताओं को मंडल व राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने की बात कही। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव, भारत भूषण जायसवाल, कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षक अमरनाथ सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वीके गौरव, उदयराज मिश्र, अशोक पाठक, रामदयाल, अंकित श्रीवास्तव, फूलचंद्र गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, अशोक यादव, रश्मि सिंह, एकता सिंह, अनीता यादव मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर रेस में ममता और गौतम अव्वल
400 मीटर रिले रेस उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में हरिहरपुररानी की ममता यादव प्रथम स्थान पर, सिरसिया की शबीना द्वितीय व जमुनहा की शामिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में हरिहरपुररानी के गौतम राना प्रथम व जमुनहा के रामबरन वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। अंताक्षरी प्रतियोगिता में विकासखंड जमुनहा तो हरिहरपुररानी दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में हरिहरपुररानी के मोहम्मद आलम प्रथम तथा हरिहरपुररानी के ही गौतम द्वितीय स्थान पर रहे। समस्त प्रकार की प्रतियोगिताओं में अर्जित अंकों के आधार पर 215 अंक पाकर हरिहरपुररानी ओवर ऑल चैंपियन रहा। जबकि 107 अंक पाकर सिरसिया दूसरे व 98 अंक पाकर जमुनहा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed