फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government is doing dictatorship with accountants

सरकार लेखपालों के साथ कर रही तानाशाही

Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government is doing dictatorship with accountants
कलेक्ट्रेट में धरना देते राजस्व लेखपाल। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान लेखपालों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि लेखपाल संघ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार हमारे आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार के इशारे पर ही प्रशासन की ओर से लेखपालों के खिलाफ नो वर्क नो पे के आधार पर नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है। फिलहाल न तो किसी लेखपाल को नोटिस अभी प्राप्त हुआ है और न ही कोई साथी नोटिस लेगा।
विज्ञापन

जिलामंत्री अनंतराम ने कहा कि सरकार जो चाहे कार्रवाई करे, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हम एसीपी व वेतन विसंगति दूर होने, पुरानी पेंशन से वंचित लेखपालों को पेंशन मिलने, विशेष भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता, दो पहिया वाहन भत्ता सहित राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व उप निरीक्षक करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति प्रशासनिक व्यय एवं इंसेंटिव भुगतान न मिलने तक कार्य बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार यादव ने कहा कि साथी लेखपालों को किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सभी मांग जायज है, इसे हम लेकर ही रहेंगे। सरकार जब तक शासनादेश जारी नहीं करती हम पीछे हटने वाले नहीं है। इस दौरान सौम्या तिवारी, दीपाली अग्रवाल, शिल्पी शुक्ला, राजमनि शुक्ला, रामकरन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अर्जुन पटेल, विक्रम सिंह, ध्रुव कुमार, धर्मेश दत्त गुप्ता, कृष्ण चंद्र मिश्रा, जगतराम शुक्ला, दिनेश वर्मा, अटल बिहारी मिश्र, दिलीप कुमार यादव सहित जिले के लगभग सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed