{"_id":"5efcb95c8ebc3e42b542a629","slug":"government-committed-to-keep-people-healthy-srawasti-news-lko5286649136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
विज्ञापन
श्रावस्ती। संचारी रोग नियंत्रण का विशेष अभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ। एक माह चलने वाले इस विशेष अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए वैन चलाई जा रही है। इसे कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर श्रावस्ती विधायक ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी भी दी।
कलेक्ट्रेट परिसर से बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण के विशेष अभियान का शुभारंभ करते हुए जन जागरूकता वैन निकाली गई। जिसे श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सहित जिले में 01 से 31 जुलाई तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सफाई आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है। साफ सफाई अपना कर ही मां और बच्चों को रोगों से बचाया जा सकता है। जन सामान्य से अपील है कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक की सलाह लें। साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं का भी लाभ लें। बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें। न ही झोलाछाप के पास जाएं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने लोगों से कहा कि दिमागी बुखार से घबराए नहीं, बल्कि इसका शीघ्र इलाज करायें।
विज्ञापन
बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है और अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें। स्वच्छता अपना कर ही तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। आशा बहू व एएनएम घर घर जाकर संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी आम जन को उपलब्ध कराएं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, डीपीआरओ किरन, बीएसए ओमकार राणा व एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।