फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Goshala cattle will get bedding made of straw

Shravasti News: गोशाला गोवंशों को पुआल का मिलेगा बिस्तर

Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Goshala cattle will get bedding made of straw
श्रावस्ती। गोशालाओं में रहने वाले गोवंशों को पुआल का बिस्तर व बोरे का ओढ़ावन मिलेगा। इसके साथ ठंड से बचाव के लिए लिए भी व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने बुधवार को खजुहा झुनझुनिया गोशाला का निरीक्षण करने के दौरान यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही गोशालाओं में रहने वाले गोवंशों के लिए भी समस्या उत्पन्न हो गई है। बुधवार को डीएम कृतिका शर्मा ने ग्राम खजुहा झुनझुनिया स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने चन्नी, भूसा, पानी, प्रकाश व जल निकासी का जायजा लेते हुए जानवरों का टीकाकरण, ईयर टैगिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही ठंड में गो आश्रय स्थल में रहने वाले गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए गोवंशों के बैठने के स्थान पर पुआल का बिछावन व ओढ़ने के लिए बोरे की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही गोशाला में पशुओं के लिए हरे चारे की भी व्यवस्था करने के लिए चिह्नित भूमि पर नैपियर घास उगाने को कहा। इसी के साथ पशु चिकित्साधिकारी को नियमित पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करने का आदेश दिया है। इस मौके पर उन्होंने पशु पालन हेतु इच्छुक व्यक्तियों को पात्रता के आधार पर पशु देने व उसकी मॉनीटरिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed