फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Give proper compensation to the flood victims

Shravasti News: बाढ़ पीड़ितों को दें उचित मुआवजा

Tue, 27 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 27 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Give proper compensation to the flood victims
कैसरगंज (बहराइच)। बरसात से पूर्व तहसील कैसरगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न व फसलों का उचित मुआवजा देने को लेकर मंगलवार को सपाइयों ने आवाज बुलंद की है। सपाइयों ने एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में सपाई कैसरगंज तहसील पहुंचे। इस दौरान सभी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि तहसील क्षेत्र के ग्यारह सौ रेती, मंझारा तौकली, गोडहिया नंबर एक, दो, तीन, व चार और मतरेपुर गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं बनाई है। ऐसे में पीड़ितों को 50-50 किलो गेंहू व चावल उपलब्ध कराया जाए। पीड़ितों व अन्य किसानों की बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाए। बाढ़ पीड़ितों की अन्य समस्याओं को बरसात से पूर्व दूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर समय रहते शीघ्र विचार कर पूरा नहीं किया जाता है, तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने के दौरान फरीद अंसारी, एखलाक खान, लाल विक्रम, मनोज यादव, मौलाना श्कील नदवी, बृजेश शर्मा, मनीष यादव, नागेंद्र यादव, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed