फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl going to give PET dies in accident

पीईटी देने जा रही छात्रा की हादसे में मौत

Sun, 16 Oct 2022 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Girl going to give PET dies in accident
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। पिता के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने जा रही छात्रा हादसे का शिका हो गई। मवेशी से टकराकर बाइक पलट गई जिससे पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय, बहराइच ले जाया गया जहां से छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी मौजीराम पोरवाल (45) रविवार भोर पुत्री आरती पोरवाल (19) को मोटर साइकिल से लेकर पीईटी की परीक्षा दिलाने सीतापुर जा रहे थे। बहराइच-जमुनहा मार्ग स्थित इटरौली चौराहे पर अचानक मवेशी आ गया। मवेशी से टकराकर मोटर साइकिल पलट गई। पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल, बहराइच ले जाया गया जहां से आरती को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। मौजीराम का इलाज बहराइच में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed