फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Front line personnel gets vaccinated at four centers

चार केंद्रों पर फ्रंट लाइन कर्मियों को लगा टीका

Thu, 11 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Front line personnel gets vaccinated at four centers
कोरोना वैक्सीन लगवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना की जंग में प्रथम पंक्ति में खड़े फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का गुरुवार से टीकाकरण प्रारंभ कराया गया। पहले दिन 968 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के टीकाकरण के लिए चार स्वास्थ्य केंद्रों पर आठ सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें से जिले भर में कुल 702 कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम व एएसपी ने भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में दो-दो सत्र आयोजित किए गए। जहां कुल 968 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण कराया जा रहा है। इनमें 621 पुलिस कर्मी शामिल हैं। टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी टीके शिबु ने संयुक्त जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुररानी सहित अन्य टीकाकरण स्थलों पर पहुंचकर फ्रंट लाइन वर्करों को लगाए जा रहे टीके का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने टीकाकरण करा चुके कई फ्रंट लाइन वर्करों व पुलिसकर्मियों से बात कर उनका हाल भी जाना। टीकाकरण करा चुके पुलिस कर्मियों ने बताया कि टीकाकरण कराने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने भी इन सभी चारों टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण कर टीकाकरण करा चुके फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं व पुलिस कर्मियों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही लोगों की ओर से यह बताए जाने पर कि टीकाकरण के बाद उन्हें कोई असुविधा नहीं हो रही है। इस पर एएसपी ने जिलेवासियों से अपनी बारी आते ही मौका मिलने पर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेता सिंह, डॉ. एनएन पांडे, भिनगा सीएचसी में डॉ. विनय वर्मा सहित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed