फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fraud in customer service center revealed, five arrested

ग्राहक सेवा केंद्र में ठगी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud in customer service center revealed, five arrested
श्रावस्ती। पंडित पुरवा निवासी कुछ लोगों ने सिरसिया थाने में कुछ दिन पूर्व एक शिकायत की थी। इसमें इलाहाबाद बैंक शाखा सिरसिया के ग्राहक सेवा केंद्र चिर्रीपुर के संचालकों पर कूट रचित तरीके से पैसा का गबन का आरोप लगाया था। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद सिरसिया पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसका बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरसिया के चिर्रीपुर निवासी चार ग्रामीणों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बंशीलाल सरोज व उनके सहयोगियों पर करीब 200 लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। इसका मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने मामले की जांच की थी। इसमें आरोप की पुष्टि के बाद बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारकर थाना क्षेत्र के लालपुर कुसमहवा निवासी नान्हू राम, मधवापुर निवासी बंशीलाल सरोज व अजय कुमार, राममनोहर यादव निवासी मेड़किया तथा पटखौली निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि ग्राहक सेवा केन्द्र में जो लोग अपना पैसा निकालने आते थे, उनसे दो बार मशीन पर अंगुठे का छाप लिया जाता था। एक बार का पैसा उन्हें दे दिया जाता था तथा दूसरी बार का पैसा निकाल कर गबन कर लिया जाता था। इसी तरह जो लोग पैसा जमा करने आते थे। उनके पासबुक पर जमा धन दर्ज कर दी जाती थी, लेकिन उनके खाते में पूरा पैसा जमा नहीं किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को रिमांड मजिस्ट्रेेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से सभी को जेल भेजा गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि धोखाधड़ी कर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक वंशीलाल सरोज निवासी मधवापुर ने प्लाट, ट्रेक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल आदि खरीदा है। जिसकी जांच में पुष्टि के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed