{"_id":"684b23d2a69ee11fae08f6f4","slug":"four-tractor-trolleys-and-loaders-seized-in-illegal-mining-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111966-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर सीज
Fri, 13 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। जिले में बालू व मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम ने बुधवार शाम सिरसिया क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर को सीज कर दिया गया।
अवैध बालू व मिट्टी खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गठित टीम विभिन्न क्षेत्रों में छापे मार रही है। इसी के क्रम में बुधवार देर शाम टीम ने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।
सेमरा टिटिहिरिया निवासी अमन वर्मा की ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेमरा निवासी अनुराग वर्मा की ट्रैक्टर-ट्रॉली, भोजपुर निवासी राजाराम यादव की ट्रैक्टर-ट्रॉली व चतुरी गांव निवासी दिनेश की ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लोडर को एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने सीज कराते हुए थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि मई में 18 की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित लोडर को सीज किया जा चुका है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।