फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four patients admitted with suspected fever

Shravasti News: संदिग्ध बुखार के चार मरीज भर्ती

Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four patients admitted with suspected fever
श्रावस्ती। बदलते मौसम व मच्छरों के प्रकोप से संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बुखार से पीड़ित चार मरीजों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मलेरिया के 56, टायफाडड के 75 व डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन


तराई में बदलता मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। कोई सर्दी-जुकाम से पीड़ित है, तो कोई बुखार से जूझ रहा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में 672 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 212 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच कराई गई। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन


मलेरिया के लक्षण वाले 56, टायफाडड के लक्षण वाले 75 व डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीजों के खून की जांच कराई गई। हालांकि किसी भी मरीज में संबंधित रोग की पुष्टि नहीं हो सकी। बुखार से पीड़ित चार मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें खरगौरा निवासी जलपता (38), इटवरिया निवासी शेरअली (35), भिनगा की ममता (35) व सचौली निवासी गुड़िया (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बोले चिकित्सक
संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण मच्छरों का प्रकोप व बदलता मौसम हो सकता है। ऐसे में लोगों को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। पूरी बांह का कपड़ा पहनना चाहिए। रात में एसी चलाकर सोने से परहेज करें। साथ ही पंखा व कूलर भी मध्यम गति में चलाएं। बुखार का अहसास होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें, जिससे समय से इलाज हो सके। लक्षण के आधार पर मलेरिया, टायफाडड व डेंगू का इलाज अपने मन से न करें, बल्कि चिकित्सक के परामर्श से ही इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed