{"_id":"6530201ddfeb135fa2081c1c","slug":"food-safety-and-drug-vigilance-committee-meeting-held-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1842-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खाद्य सुरक्षा व औषधि सतर्कता समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खाद्य सुरक्षा व औषधि सतर्कता समिति की बैठक
Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा व औषधि सतर्कता समिति की बैठक एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विभिन्न व्यापारिक इकाई व संबंधित विभागों से सुझाव लेकर जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने टीम बनाकर दवा की दुकानों की जांच कराने को कहा। कहा, रोजाना कितनी जांच हुई, इसकी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाए। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) विनोद कुमार शर्मा, सीओ भिनगा अतुल चौबे व सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
खेल प्रतियोगिताएं आज से
श्रावस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल, सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन एवं जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 19 अक्तूबर, सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 25 अक्तूबर और जूनियर कबड्डी का आयोजन 20 अक्तूबर को होगा।