Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers prayed at Anand Bodhi and listened to the sermon

Shravasti News: आनंद बोधि पर अनुयायियों ने की प्रार्थना, सुना उपदेश

Sat, 24 May 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Followers prayed at Anand Bodhi and listened to the sermon
तपोस्थली ​स्थित आनंद बो​धि पर प्रार्थना करते अनुयायी। 
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। महाराष्ट्र से आए अनुयायियों ने आनंद बोधि पर भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में प्रार्थना की।
विज्ञापन




इस दौरान भिक्षु देवानंद ने कहा कि बौद्ध धर्म में तर्क था, ईश्वर और आत्मा जैसे बिंदु जिन पर कोई वैज्ञानिक आधार नहीं था, उन्हें पूरी तरह नकार दिया गया। वर्तमान जन्म के दुख और परेशानियों को पूर्व जन्म के कर्म के अनुरूप बताया गया। बौद्ध धर्म वैदिक धर्म से पूरी तरह अलग है, तो जवाब है ऐसा नहीं है। वैदिक धर्म की बहुत सी चीजों को बौद्ध संप्रदाय में शामिल किया गया। ध्यान, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह इत्यादि बौद्ध में शामिल किए गए हैं। जो पहले से ही यम के रूप में वैदिक धर्म में शामिल थे। बुद्ध तर्क की बात करते थे। तर्क से निरुत्तर कर देते थे और यही उनकी शक्ति थी। तर्क व्यावहारिकता पर आधारित था, जिसमें कर्मकांड और ईश्वर से डरने की कोई जगह नहीं थी। बुद्ध की मृत्यु के बाद भी तर्क ही बौद्ध संप्रदाय का मुख्य हिस्सा रहा। यह तर्क और आपसी सहमति ही थी, जिसमें बिना किसी विरोध के बुद्ध की मृत्यु के बाद बोद्ध संप्रदाय हीनयान और महायान में बिना किसी झगड़े के बंट गया। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed