फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers performed puja at Gandhakuti

Shravasti News: अनुयायियों ने गंधकुटी पर की पूजा-अर्चना

Sun, 23 Nov 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Followers performed puja at Gandhakuti
तपोस्थली में शनिवार को पूजा करते श्रीलंका व बर्मा के अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को श्रीलंका व बर्मा से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु माता सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में गंधकुटी पर पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु माता सुमेधा ने कहा कि मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्रोध ही सभी प्रकार के दुखों का कारण होता है। मनुष्य को ध्यान व बुद्ध के ज्ञान को माध्यम बनाकर क्रोध पर विजय हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य का दूसरा सबसे बड़ा शत्रु लोभ होता है। भगवान बुद्ध ने विलासितापूर्ण जीवन शैली को त्यागकर संन्यासी बनना उचित समझा। वह दुखों का कारण व निवारण तलाशना चाहते थे। बुद्ध के उपदेश में लोभ से दूर रहने की सीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद सभी अनुयायियों ने कौशांबी कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, गंध कुटी, राहुल कुटी, संघा बुद्ध विहार, कच्ची कुटी-पक्की कुटी आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed