{"_id":"6a4e996fd8a0ed30f204c88e","slug":"followers-from-china-arrive-at-the-buddhist-pilgrimage-site-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121462-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चीन के अनुयायी पहुंचे बाैद्ध तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चीन के अनुयायी पहुंचे बाैद्ध तपोस्थली
Thu, 09 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गंध कुटी में परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को चीन से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंध कुटी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। बुद्ध से जुड़ी कई कहानियां जीवन में सफलता के नए और सटीक मार्ग दिखाती हैं। सफलता हर किसी को आकर्षित करती है, लेकिन इसे प्राप्त करना आसान नहीं होता। गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियां बताती हैं कि सफलता के प्रयासों में कहां चूक होती है। इन कहानियों से असफलता के कारणों को समझा जा सकता है।