{"_id":"5d3732928ebc3e6cbe42a407","slug":"five-teachers-and-three-education-friends-stopped-the-pay-srawasti-news-lko4723956198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिक्षक व तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शिक्षक व तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोका
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलहरिया का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इकौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलहरिया व चक्रभंडार का मंगलवार को डीएम, एडीएम व सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक विद्यालय में शिक्षा का स्तर खराब मिला वहीं एक विद्यालय बंद मिला। इस पर डीएम ने दोनों विद्यालय के पांच शिक्षक व तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उपस्थिति रजिस्टर में एक शिक्षिका की अनुपस्थिति में भी हस्ताक्षर बना होने पर हस्ताक्षर स्पेशलिस्ट से जांच कराने का निर्देश दिया। इकौना के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलरिया का मंगलवार को डीएम ओपी आर्य, सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को विद्यालय में कई कमियां देखने को मिली।
उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पता चला कि विद्यालय में तीन सहायक अध्यापक तथा दो शिक्षा मित्र की तैनाती है। इसमें से सहायक अध्यापक निशा सिंह व शिक्षा मित्र बीना सिंह अनुपस्थित मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका निरीक्षण के दौरान पता चला कि सहायक अध्यापिका प्रगति सिंह ने जुलाई में सात आकस्मिक अवकाश लिया था।
विज्ञापन
रजिस्टर में किये गये हस्ताक्षर देखने पर भिन्न पाए गए। इस पर डीएम ने सहायक अध्यापक सोनी मिश्रा, शिक्षा मित्र मनोज कुमार मिश्रा व सहायक अध्यापिका प्रगति सिंह का हस्ताक्षर नमूना लिया। इसकी जांच हस्ताक्षर स्पेशलिस्ट से कराने का निर्देश दिया। बच्चों की संख्या कम होने पर अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए छुट्टी के बाद बच्चों के अभिभावकों से मिल कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस दौरान बच्चे ब्लैक बोर्ड पर सुलेख व गणित का जोड़ घटाव भी नहीं कर सके। डीएम ने मौजूद अध्यापकों को फटकार लगाते हुए सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम, सीडीओ व एडीएम 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय चक्रभंडार पहुंचे। जहां उन्हें ताला लटका मिला।
इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कभी कभार ही अध्यापक आते हैं। इस पर डीएम ने प्राथमिक विद्यालय चक्रभंडार के दो अध्यापक व एक शिक्षामित्र का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।