फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five people infected corona in Shravasti

श्रावस्ती में पांच लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 02 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five people infected corona in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं चार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में गिलौला के रामपुर बिलैला में दो, सिरसिया बाजार निवासी एक, इकौना के कंजड़वा निवासी एक व सोनवा निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। उधर जिले के चार लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इनमें जमुनहा बाजार निवासी एक, इकौना बाजार निवासी तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 43970 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 32479 की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इसमें 974 लोग कोरोना संक्रमित मिले वहीं 13 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल 86 केस एक्टिव हैं। जिले में 45 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें व सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed