फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five accused of double murder sentenced to life imprisonment

Shravasti News: दोहरे हत्याकांड के पांच दोषियों को उम्रकैद

Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five accused of double murder sentenced to life imprisonment
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के जयचंद्रपुर कटघरा में ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश में दो वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर घायल हुए थे। इस मामले में मंगलवार को एडीजे व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने तीन सगे भाइयों सहित पांच अभियुक्तों को दोषी माना। कोर्ट ने दोषियों को आजीवन कारावास के साथ आठ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के ग्राम जयचंद्र पुर कटघरा निवासी सुनील कुमार तिवारी ने 17 अगस्त 2023 को स्थानीय थाने में एक केस दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि सुनील ने गांव निवासी शिव कुमार, अशोक कुमार व अजय कुमार पुत्रगण राम नरेश, आलोक कुमार पुत्र शिव कुमार व भागीरथ पुत्र राम धीरज पर प्रधानी की रंजिश व आवास आवंटन को लेकर ग्राम प्रधान अरविंद तिवारी के भतीजे संजय कुमार व सुखदेव प्रसाद को अपने घर के सामने रोककर लाठी डंडा, बंदूक व कट्टा से मारा था। चीख पुकार पर बचाने पहुंचे अखिलेश तिवारी, राकेश तिवारी, राजन, अभिषेक व लल्लन तिवारी पर भी शिवकुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से व आलोक ने कट्टे से फायर किया था।
विज्ञापन

घटना में संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुखदेव प्रसाद की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई । घटना के दौरान विमला देवी, राजन व अभिषेक को गोली लगी थी, जबकि राकेश का हाथ टूट गया था। मामले के सुनवाई के बाद साक्ष्य व गवाही के आधार पर मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश (अनन्य रूप से पॉक्सो एक्ट) निर्दोष कुमार ने पांचों अभियुक्तों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। दोनों मृतक व सभी घायल वर्तमान ग्राम प्रधान अरविंद तिवारी के परिजन व दोषी पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ला के परिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed