{"_id":"69b9868dd47bbbf078096ef2","slug":"first-installment-sent-to-26-housing-beneficiaries-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118738-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 26 आवास लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 26 आवास लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त
Tue, 17 Mar 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास के प्रथम किस्त के का प्रमाण पत्र व
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की शाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत चयनित 26 लाभार्थियों को आवास योजना की पहली किस्त भेजी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा व डीएम अश्विनी पांडेय ने सभी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना शहरी गरीब परिवारों को घर बनाने में वित्तीय सहायता दे रही है। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से लाभार्थियों के खाते में सीधे एक-एक लाख रुपये अनुदान राशि भेजी गई। ताकि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार न हो सके। डीएम ने बताया कि योजना के तहत पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, गुरुवचन सिंह, सुनील तिवारी, अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।