फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   fire fiter is very bold

साहसिक व समझदार होना चाहिए फायर फाइटर

Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
fire fiter is very bold
कटरा में एनसीसी कैंप के दौरान कैडेट़स को फायर फायटिंग के बारे में बताते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कटरा के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में चल रहे 51 यूपी एनसीसी बटालियन प्रशिक्षण में मंगलवार को कैडटों को अगिभनशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान कैडटों ने कर्नल के नेतृत्व में रक्तदान भी किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अगिभनशमन अधिकारी वीरेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि फायर फाइटर को साहसिक व समझदार होना जरूरी है। क्योंकि उसका कार्य मुश्किलों से भरा होता है। इसलिए उसका शारीरिक रूप से फिट होना भी आवश्यक है। लोगों की रक्षा करने का कार्यभार भी उसके कंधों पर होता है। इसलिए फायर फाइटर को मानसिक रूप से भी खुद को हमेशा तैयार रखना चाहिए।
विज्ञापन

जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर या संकट के समय वह अपना विवेक न खोए। इसके अतिरिक्त फायर फाइटर त्वरित निर्णय लेने वाला, धैर्यवान, टीम के साथ काम करने वाला व आत्मविश्वासी होना चाहिए। फायर फाइटर को अपने शहर के विभिन्न रास्तों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इतना ही नहीं फायर फाइटर में आग से निपटने के गुण के अतिरिक्त लोगों को सुरक्षित बचाने के तरीके और अपने काम में इस्तेमाल आने वाले सभी उपकरणों की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

फायर शिक्षक सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए आप 12वीं के बाद सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। कुछ कॉलेज आजकल फायर साइंस या फायर प्रोटेक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री भी देते हैं। आप चाहें तो इसमें ग्रेजुएशन करके भी अपने लिए कॅरियर की नई राहें खोल सकते हैं। फायर एंड सेफ्टी कोर्स के दौरान छात्रों को मुख्य रूप से आग लगने के कारण, उसे बुझाने के तरीकों व अग्निशमन के दौरान इस्तेमाल आने वाले उपकरणों के इस्तेमाल और उनके रख-रखाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्हें भवन निर्माण के तरीके के बारे में भी बताया गया। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर वह आसानी से उस पर कंट्रोल कर सकें। इस दौरान 35 एनसीसी कैडेटों ने कर्नल विकास गोस्वामी के नेतृत्व में रक्तदान कर देश सेवा की शपथ लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव, राजेश कुमार यादव, वंदना पांडे, कल्पना द्विवेदी, सूबेदार मेजर संतोष कुमार, सूबेदार प्रभाकरन सिंह सहित एनसीसी प्रशिक्षक व कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed