{"_id":"684c92200e44e2d9b10168e9","slug":"fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111978-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शाॅर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शाॅर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग
Sat, 14 Jun 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट के सरका बरांव में शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी आग के बाद सुबह मौजूद ग्रामीण।
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट के सरका बरांव गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण बृहस्पतिवार रात एक घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सरका बरांव निवासी किश्मत अली मौजूदा समय मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी मां सायदा ही रहती हैं। बृहस्पतिवार रात सायदा छत पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उनकी चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग की चपेट में आने से घर में रखा करीब दो लाख रुपये के जेवर व 30 हजार रुपये नकदी, राशन, कपड़ा, बर्तन सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया।
किश्मत अली का पांच माह पूर्व ही नासिरगंज निवासी खुशबू से निकाह हुआ था। घटना में विवाह में मिला दहेज का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल अशोक चौधरी ने क्षति का आकलन किया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।