फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fighting on DJ for dance, four injured including woman

Shravasti News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, महिला सहित चार घायल

Thu, 25 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting on DJ for dance, four injured including woman
गिलौला के गुटुहरू गांव की घटना, एक बहराइच रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। गुटुहुरू गांव में मंगलवार रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हुई मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी गिलौला लाया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गुटुहरु निवासी रामप्यारे मौर्य के पुत्र शैलेंद्र की शादी थी। उसके घर मंगलवार को प्रीतिभोज कार्यक्रम चल रहा था। यहां रात में डीजे पर परिवारीजन व रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी बीच उसका पड़ोसी व पटीदार पवन कुमार पुत्र राम नारायण मौके पर पहुंच गया। वह भी डीजे पर बच्चों के साथ डांस करने लगा जिसका परिवारीजनों ने विरोध किया। इस बात को लेकर नाराज पवन अपने घर से अन्य लोगों को मौके पर बुला लाया। इस दौरान पवन के परिवार के लोगों ने रामप्यारे के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें रामप्यारे, अंबिका प्रसाद तथा थाना क्षेत्र के ही रामपुर पैड़ा निवासी रामप्यारे की बहन लखराजी व भांजा सनी पुत्र काली प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिवारीजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां अंबिका प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे का कहना है कि रामप्यारे की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed