{"_id":"6929f4a26f969a6a5809f088","slug":"father-who-went-to-meet-his-daughter-was-beaten-to-death-with-sticks-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116078-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बेटी से मिलने गए पिता को लाठियों से पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बेटी से मिलने गए पिता को लाठियों से पीटकर किया अधमरा
Sat, 29 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल मोहित सिंह। - संवाद
इकौना। ग्राम पंचायत इकौना देहात निवासी मोहित सिंह (33) ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर अपने सगे साले, साली व अन्य ससुरालीजनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मोहित को इकौना सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
इकौना क्षेत्र के इकौना देहात निवासी मोहित सिंह ने बताया कि उनका विवाह अंधरपुरवा निवासी सोनी सिंह के साथ हुआ है। आपसी मनमुटाव के चलते उनकी पत्नी तीन वर्षों से मायके में रह रही हैं। मोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पांच वर्षीय बेटी अवंतिका से मिलने के लिए ससुराल गए थे।
यह बात पत्नी सोनी सिंह को नागवार लगी और सोनी के इशारे पर उनके भाई पिंकू और बहन मुन्नी सिंह ने अन्य परिजनों के साथ हमला कर दिया। मोहित ने आरोप लगाया कि सभी ने लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई। मोहित को सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया है।