फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Father dies, son due to truck collision

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र

Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Father dies, son due to truck collision
कटरा (श्रावस्ती)। वसंत पंचमी पर शनिवार को मीर बाबा माजार से मूंगफली बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बौद्ध परिपथ पर कटरा के पेटहरिया पुल के निकट हुए हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि ट्रक सहित चालक व परिचालक को थाने लाया गया। वहीं लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इकौना थाना अंतर्गत इकौना नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी अशोक सोनी (40) पुत्र राजाराम सोनी मूंगफली बेचने का कारोबार करता था। शनिवार को वह अपने पुत्र दीपू सोनी (13) के साथ वसंत पंचमी पर थाना क्षेत्र के ही मीर बाबा मजार पर लगे मेले में मूंगफली बेचने गया था। जहां से देर शाम पिता-पुत्र मूंगफली बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अशोक ठेला लेकर बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 53 टी 5895 ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर काफी तेज होने के कारण अशोक सोनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि उनका पुत्र दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां से चिकित्सक द्वारा हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। जबकि इकौना पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक सहित परिचालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed