{"_id":"685068ad6ae1e1ae8609223a","slug":"farmer-died-due-to-lightning-strike-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112043-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिजली गिरने से किसान की मौत
Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। क्षेत्र में बिजली गिरने से दत्तनगर निवासी किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम रामपुर देवमन के मजरा दत्तनगर निवासी दीनानाथ (46) पुत्र ननकू प्रसाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से गोबर फेंकने के लिए खेत गए थे। इस दौरान हो रही रिमझिम बरसात के बीच गरज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दीनानाथ की मौके पर ही मौत हो गई। नित्यक्रिया के लिए खेत गईं महिलाओं ने उनका शव देख परिजनों व अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव को उठाकर घर ले आए। साथ ही भिनगा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।