फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farewell prayers offered with devotion

Shravasti News: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

Fri, 21 Apr 2023 04:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 21 Apr 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Farewell prayers offered with devotion
सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में तैनात रही पुलिस व पीएसी
विज्ञापन

फोटो - 08 से 11 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मुकद्दस माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न ईदगाह व मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को जिले भर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ एकत्र हुई। भिनगा के ईदगाह मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करवाई गई। इस दौरान नमाजियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ईदगाह मस्जिद, मस्जिद की छतों, मस्जिद परिसर सहित ईदगाह के सामने नमाज अदा करने के इंतजाम किये गए थे। वहीं इकौना के पांच पीरान, घोसी मस्जिद सहित नासिरगंज, बदला, ताल बघौड़ा, सिरसिया, बन्ठिहवा, गिलौला के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अलविदा का नमाज अदा की। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed