Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Everything in the world is subject to change: Sumedha

संसार में हर वस्तु परिवर्तनशील : सुमेधा

Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Everything in the world is subject to change: Sumedha
गंधकुटी पर पूजा करते अनुयायी
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को श्रीलंका से आए 30 सदस्यीय अनुयायी दल से गुलजार रही। दल ने बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में गंधकुटी का पारंपरिक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एक बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ। भिक्षु सुमेधा महाथेरो ने कहा कि सच्चा ज्ञान दुख निवारण के उपाय ढुंढना और उन पर आचरण करना है। अध्यात्म बताता है कि हर वस्तु परिवर्तनशील है। इसलिए दुख की अवस्था भी बीतेगी और सुख आएगा। इस सत्य को जानना ही सच्चा ज्ञान है और यही दुख का निवारण करता है। दुख का निवारण चार आर्य सत्यों को जानने से संभव है। ये सत्य है कि संसार में दुख है और इसका कारण भी है। दुख का कारण दूर करने से दुख दूर किया जा सकता है। चौथा सत्य है कि मध्यम मार्ग पर आचरण से दुख दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed