फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Every person must plant five plants

प्रत्येक व्यक्ति को जरूर लगाने चाहिए पांच पौधे

Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Every person must plant five plants
श्रावस्ती। इकौना के प्राथमिक विद्यालय सीताद्वार व मंदिर परिसर में एनडीआरएफ टीम द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से 11 वी एनडीआरएफ के टीम कमांडर व उप जिलाधिकारी इकौना मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने लोगों से कम से कम पांच पेड़ लगाने की अपील की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सीताद्वार में आयोजित पौधरोपण के दौरान उपजिलाधिकारी इकौना राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि यूं तो हर कोई पौधे लगाने की नसीहत देता है। लेकिन हमें इससे दो कदम आगे आकर पौधरोपण कर इसे सार्थक बनाना होगा। हर किसी को चाहिए कि वह अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाए तथा उनकी पेड़ बनते तक देखभाल करे। जिससे विश्व को पूर्ण सुव्यवस्थित पर्यावरणीय शुद्धता प्रदान की जा सके। वृक्ष अपने आसपास के वातावरण, दूषित वायु को स्वच्छता देने के साथ ही भूमि को भी ठंडा रखते हैं।
विज्ञापन

यह ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से कम से कम थोड़ी ही सही पर राहत जरूर दिलाएगा। 11 वी एनडीआरएफ के टीम कमांडर धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वृक्ष वायु को स्वच्छ बनाता है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षित किए जाने तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश प्रेषित कर संवेदनशीलता बरतने का आह्वान किया। इस मौके पर उप निरीक्षक प्रेमलाल, शिवलाल, सहायक उप निरीक्षक संचार भुवनेश रेस कुंवर, राजेश कुमार यादव, नौशाद आलम, सहित अन्य एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed