Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Even after standing in line for 12 hours, farmers are returning without urea

Shravasti News: 12 घंटे लाइन में लगने के बाद भी बिना यूरिया लौट रहे किसान

Thu, 04 Sep 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 04 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Even after standing in line for 12 hours, farmers are returning without urea
सहकारी समिति हुसैनपुर खुरुहरी में लटक रहा ताला। - संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/तुलसीपुर। तराई में यूरिया की किल्लत किस कदर बढ़ी है, इसका सच समितियों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों व किसानों से बातचीत में सामने आ रहा है। 12-12 घंटे लाइन में लगने के बाद भी एक बोरी यूरिया नहीं मिल पा रही है, जबकि संचालक एक दिन में 300 से 400 बोरी यूरिया वितरित करने का दावा कर रहे हैं। समितियों पर लगने वाली भीड़ देखकर यूरिया की कालाबाजारी की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को साधन सहकारी समिति नासिरगंज महादेवा पर 200 से अधिक किसानों की भारी भीड़ धक्का-मुक्की करती दिखी। समिति पर खाद की वितरण प्रक्रिया काफी सुस्त मिली। सचिव यज्ञराम पाठक ने बताया कि 600 बोरी यूरिया आई थी, जिसमें से 300 बोरी का वितरण मंगलवार को कर दिया गया था, बाकी 300 बोरी यूरिया बुधवार को वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति लिमिटेड गौसपुर पर भी भारी संख्या में किसान मौजूद नजर आए, लेकिन खाद का वितरण होता नहीं मिला। सचिव नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहली सितंबर को 600 बोरी यूरिया आई थी, जिसका वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छठे दिन भी बंद रहा ताला, भटकते रहे किसान
गिलौला के हुसैनपुर कुरुहरी स्थिति बी पैक्स सहकारी समिति पर लगातार छठे दिन भी ताला लटकता मिला। यूरिया आने की उम्मीद में किसान समिति का चक्कर लगाते रहे। सचिव धर्मवीर ने बताया कि 27 अगस्त को यूरिया आई थी, जो बांट दी गई है। खाद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात की है।



कल भी लगे थे लाइन में
नासिरगंज इमलिया निवासी रमन मौर्या ने बताया कि मंगलवार को सुबह पांच बजे लाइन में लग गए थे, लेकिन शाम चार बजे तक खाद नहीं मिली। बुधवार सुबह पांच बजे से फिर लाइन में लगे हैं, देखिए खाद मिलती है या नहीं।



लगातार दूसरे दिन भी लगाई लाइन
कोटिया निवासी राम नरायन ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे आ गए थे, लेकिन यूरिया नहीं मिली, बुधवार की सुबह से फिर लाइन में लगे हैं।



कड़ी धूप में खड़े रहे 12 घंटे
धूमबोझी निवासी राज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे ही लाइन लगा दी थी, लेकिन खाद नहीं मिली। बुधवार को एक बार फिर सुबह चार बजे से लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed