{"_id":"6a15ef7c6dbf6071de0ec9c5","slug":"enthusiasm-among-the-heads-who-became-administrators-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120452-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रशासक बने प्रधानों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रशासक बने प्रधानों में उत्साह
Wed, 27 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 27 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के निर्णय के बाद ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ प्रधान जहां सरकार के इस निर्णय से पंचायतों में विकास को गति मिलने की बात कह रहे हैं तो वहीं कुछ पांच सालों में छूट गए कार्यों के पूर्ण होने की बात कह रहे हैं। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद शुक्ला महात्मा ने बताया कि आरक्षण में हुई देरी और पंचायत चुनाव टलने की खबर के बाद से लगातार ज्ञापन के माध्यम से सरकार से प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने प्रधानों की मांग को मान लिया, इससे सभी प्रधानों में खुशी की लहर है। ग्राम पंचायत पटना खरगौरा की प्रधान ममता पांडेय ने बताया कि हम अपने कार्यों के दम पर फिर से चुनाव जीत जाते लेकिन चुनाव टलने से हमें लंबा इंतजार करना पड़ता। ऐसे में सरकार ने हमें ही प्रशासक बनाकर हमें अपने विकासपरक कार्य जारी रखने का मौका दिया है, जो स्वागत योग्य है।
विज्ञापन