फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   emphasis on strengthening the organization

संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
emphasis on strengthening the organization
श्रावस्ती। समाजवादी व्यापार सभा की समीक्षा बैठक लक्ष्मननगर में आयोजित हुई। जिसमें शामिल होने पहुंचे व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने व उसे और सक्रिय बनाने की सलाह दिया।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा की समीक्षा बैठक लक्ष्मननगर स्थित व्यापार सभा के जिला महासचिव सुजीत कुमार गुप्ता के आवास पर हुई। जिसमें शामिल होने पहुंचे व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष याशिर सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से नौकरीपेशा, व्यापारी, किसान, बेरोजगार, युवा व छात्र सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई अपने चरम पर है। इससे निजात पाने के लिए प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी पूर्ण मनोयोग के साथ संगठन को मजबूत करने व उसे और सक्रिय बनाने में जुट जाए। ताकि मिशन 2022 को फतेह किया जा सके। श्रावस्ती के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने कहा कि इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे में व्यापारी वर्ग भी सत्ता परिवर्तन के भागीदार बनें। व्यापार सभा के जिला महासचिव ने कहा कि सपा सरकार में व्यापार व व्यापारियों के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए। वर्तमान सरकार सिर्फ व्यापारियों का शोषण कर उनका व्यापार ठप करने में तुली हुई है। ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो। कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमन रस्तोगी, फिरोज, जय प्रकाश, राजेंद्र, नाजिम व हारुन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed