फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Emergency was imposed for personal gain

Shravasti News: निजी स्वार्थ में थोपा गया था आपातकाल

Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Emergency was imposed for personal gain
पार्टी कार्यालय ​भिनगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा पदा​धिकारी।
श्रावस्ती। आपातकाल राष्ट्रहित में नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने निजी हित में देश पर थोपा था। आपातकाल न सिर्फ देश के लिए काला दिन था बल्कि पूरे देश में इसका विरोध भी हुआ। भाजपा इसे याद दिलाने के लिए ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है। यह बातें पार्टी कार्यालय भिनगा में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन

वहीं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मणींद्र पांडेय ने कहा कि देश में तीन बार आपातकाल लगाया गया। पहला 1962 में चीन युद्ध के दौरान, दूसरा 1971 में पाक युद्ध के समय जबकि तीसरा 1975 में आपातकाल सिर्फ इसलिए लगाया गया कि तत्कालीन जज डॉ. जगमोहन ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. एमएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ल व संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजित हुई प्रतियोगिता
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में बुधवार को आपातकाल दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में शुभी सिंह प्रथम, षड़लता द्वितीय व नंदनी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में संदीप विश्वकर्मा प्रथम, अर्पिता गौड़ द्वितीय व अतीक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अर्पिता गौड़ प्रथम, आकृति श्रीवास्तव द्वितीय तथा अमरेश मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed