{"_id":"643fda68936f16994707c15c","slug":"electricity-supply-of-26-villages-stalled-srawasti-news-c-13-1-191379-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 26 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 26 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
40 घंटे बाद भी भंगहा फीडर की बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
फीडर की मुख्य केबल जलने से उत्पन्न हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के भंगहा फीडर की सप्लाई केबल सोमवार मध्य रात जल गई। इसके बाद से फीडर की आपूर्ति बाधित है, जिसे बुधवार को भी बहाल नहीं कराया जा सका है। इससे करीब 26 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। लगातार आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के गांवों में बिजली व पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
पारा चढ़ने के साथ ही लोगों की बिजली व पानी पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। बढ़ी मांग के कारण विद्युत फीडरों का भार भी बढ़ गया है। इसके चलते जहां फीडर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। वहीं फीडरों को ठंडा करने के लिए जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित की जा रही है।
अधिभार के कारण सोमवार मध्य रात के करीब विद्युत उपकेंद्र भिनगा के भंगहा फीडर की मुख्य सप्लाई केबल जल गई। जिससे सेमरी, खरगौरा मोड़, भंगहा सहित हरिहरपुररानी क्षेत्र के करीब 26 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल न होने पाने के कारण करीब 50 हजार आबादी प्रभावित है। लगातार आपूर्ति ठप होने से जहां भीषण गर्मी में लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
वहीं लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण ठप होने से लोग न तो घर में चैन पा रहे हैं और न ही घर के बाहर। लगातार 40 घंटे से आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के सेल फोन भी बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं इन फीडर के गांवों में स्थापित ओवरहेड टैंक की जलापूर्ति भी बाधित हो गई है। जिससे लोगों में बिजली व पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एसडीओ विद्युत नील कुमार का कहना है कि आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।