फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Electricity supply of 24 villages disrupted due to rain

बारिश के चलते 24 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 24 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 24 villages disrupted due to rain
श्रावस्ती। जिले में रविवार रात हुई बरसात के साथ भिनगा के कलेक्ट्रेट उपकेंद्र के मछरिहिवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो सोमवार को भी बहाल नहीं हा सकी है। इसके चलते नगर के तीन वार्ड सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के 24 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। रात में बाधित विद्युत आपूर्ति को अब तक बहाल नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

जिले के मछरिहिवा फीडर के गांवों को आज भी पुराने विद्युत पोल व तार के सहारे आपूर्ति दी जा रही है। पहले विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संचालित यह फीडर बाद में नवनिर्मित कलेक्ट्रेट उपकेंद्र से संचालित कराया जा रहा है। लेकिन जर्जर तारों को न बदले जाने के कारण आज भी उपभोक्ताओं की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

देर शाम चली तेज हवा के बीच शुरू हुई बरसात के कारण मछरिहिवा फीडर की लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइन बगुरइया, अब्दुल कलाम नगर टंड़वा, कृष्णानगर मटखनवा सहित वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, लौकीपुरवा, पतिझिया, मछरिहिवा सहित क्षेत्र के करीब 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति रात से ही बाधित है। जिसे अब तक बहाल नहीं कराया जा सका है। इसके चलते करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित है। इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति बहाल कराने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर तो लगा पर नसीब नहीं हो सकी बिजली
भिनगा नगर के सिविल लाइन वार्ड में बृहस्पतिवार रात अधिभार के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे रविवार शाम बदला गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर पर लोड देने से पूर्व उसको चार्ज करने के लिए हाईटेंशन लाइन से जोड़ा गया था। लेकिन देर रात मछरिहिवा फीडर में आई खराबी के कारण ट्रांसफार्मर चार्ज नहीं हो सका। इसके चलते मोहल्लेवासी विगत चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed