फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   electricity problem

ब्रेक डाउन होने से ठप हुई मछरिहवा फीडर की बिजली

Wed, 10 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
electricity problem
श्रावस्ती। बरसात के बीच ब्रेक डाउन होने के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहवा फीडर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार मध्यरात के करीब ठप हो गई। इसे बुधवार की देर शाम तक बहाल नहीं कराया जा सका। इससे भिनगा नगर के तीन वार्ड सहित करीब 42 गांवों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते करीब डेढ़ लाख आबादी बिना बिजली के रही।
विज्ञापन

बरसात के कारण मंगलवार मध्यरात के बाद विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहवा फीडर की लाइन में खराबी आ गई। इससे फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते भिनगा नगर पालिका परिषद के कृष्णानगर, अब्दुल कलाम नगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, उमैली, मुड़फोरवा, लौकीपुरवा, महरी, मछरिहवा, रामपुर, ककरा सहित करीब 42 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी व करीब छह हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव के कारण लोगों को विषैले जीवों का खतरा भी सताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार हो रही कटौती से बढ़ी परेशानी
बहराइच के परसौरा उपकेंद्र से जिले के सोनवा व लक्ष्मननगर क्षेत्र को मिलने वाली बिजली व्यवस्था विगत तीन दिनों से पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बरसात के कारण बार बार आपूर्ति बाधित किए जाने से उपभोक्ताओं को विगत तीन दिनों में दिन रात मिलाकर दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बरसात के बीच बिजली न आने से अंधेरे के कारण लोगों को विषैले जीवों का खतरा सता रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी सहित अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

बरसात के कारण भिनगा में बिजली ब्रेक डाउन हो गई थी। लाइनमैन को भेजकर लाइन चेक कराई जा रही है। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। रही बात परसौरा की तो वहां के एसडीओ से बात की जाएगी।
- रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed