{"_id":"6859adcd08642050e204200d","slug":"electricity-is-available-only-for-three-to-four-hours-in-sirsia-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112202-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिरसिया में तीन से चार घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिरसिया में तीन से चार घंटे ही मिल रही बिजली
Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी है। उपभोक्ताओं के सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। यहां उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। रविवार देर शाम बाधित आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है।
नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकास क्षेत्र के ज्यादातर गांव या तो भिनगा से या फिर सोहेलवा जंगल से सटे हैं। यही नहीं क्षेत्र में बहने वाले डगमरा, सूरज कुंडा व भैसाही सहित अन्य पहाड़ी नालों के किनारे भी कई गांव हैं। कुछ गांव ऐसे भी हैं जो सोहेलवा जंगल व नेपाल सीमा के बीच हैं। ऐसे में जिले में पड़ने वाली भीषण उमस भरी गर्मी के कारण जहां हिंसक व विषैले जीव-जंतुओं के गांव आने की संभावना रहती है। वहीं अंधेरे में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का खतरा भी रहता है। शासन से पूर्व में कई बार सीमा क्षेत्र के गांवों में रात को विद्युत आपूर्ति बाधित न करने का आदेश जारी किया है। क्षेत्र में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। कभी रोस्टर, कभी फाॅल्ट तो कभी मौसम खराब होने की बात कह क्षेत्र की आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। ऐसे में क्षेत्र के 86 ग्राम पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी व 16 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।
शाम से ही बाधित है क्षेत्र की आपूर्ति
तराई में रविवार देर शाम गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के बीच विद्युत उपकेंद्र घोलिया की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसे सोमवार शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। यह स्थिति एक दिन की नहीं है। इससे पूर्व भी क्षेत्र में हल्की बारिश होने व तेज हवा चलने पर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। जिसे कई कई घंटे बाद बहाल किया जाता है। इससे नाराज सिरसिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग जाम कर रात में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। ऐसे में सिरसिया निवासी सोनू सोनी, रमेश गुप्ता, बंशीलाल सोनी, मंगल प्रसाद गुप्ता, तरुण शुक्ला, गिरधारी गुप्ता व विष्णु गुप्ता आदि ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से व्यवस्था में सुधार कराने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।