{"_id":"64c0032e28a67ef0fd0dae96","slug":"elderly-dies-due-to-lightning-three-scorched-srawasti-news-c-104-1-slko1050-573-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, तीन झुलसे
Tue, 25 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। बहराइच व श्रावस्ती में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट के बेगमपुर में मंगलवार को बिजली गिरने से पत्नी के साथ खेत जा रहे एक किसान की मौत हो गई जबकि पत्नी झुलस गई। पुलिस ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में बिजली गिरने से दंपती झुलस गए।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा बेगमपुर निवासी जाबिर (60) पुत्र नजीर उर्फ रग्घू का खेत नहर किनारे स्थित है। मंगलवार को हो रही बरसात के दौरान जाबिर अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहा था। जैसे ही वह नहर की पटरी पर पहुंचा, तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इससे जाबिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उससे थोड़ी पीछे चल रही पत्नी झुलस गई। उप जिलाधिकारी जमुनहा प्यारेलाल ने बताया कि किसान की मौत की सूचना मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। किसान के मौत की रिपोर्ट डीएम सहित शासन को भेज कर नियमानुसार आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अली नगर खुर्द के मजरा जगन्नाथपुर फुटहा निवासी संजेश सोनकर (22) व उसकी पत्नी पूनम (20) मंगलवार को बरामदे में बैठे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बिजली गिरने से छत में दरार पड़ गई। जीने की ईंट उखड़ गई। दंपती झुलए गए। लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया है। दूसरी घटना में बिजली गिरने से जगन्नाथपुर फुटहा गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है।