फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight lakh voters are waiting for panchayat elections

आठ लाख मतदाता कर रहे पंचायत चुनाव का इंतजार

Fri, 05 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh voters are waiting for panchayat elections
श्रावस्ती। पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। लेकिन आरक्षण नीति न आने के कारण अभी क्षेत्रों में चुनावी महासमर का बिगुल नहीं बज रहा। वहीं गांवों में हार-जीत की बिसात बिछाने वाले आठ लाख 22 हजार 439 मतदाता चुनाव की तिथि का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह नए व पुराने में से किसी को फिर से अपना मुखिया चुन सकें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां तो प्रशासन ने पूरी कर लीं। लेकिन अभी तक इस महासमर की दुदुंभी नहीं बजी है। इसका कारण है कि लोग आरक्षण नीति को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। अभी लोग यह कयास लगा रहे हैं कि आरक्षण रोस्टर के अनुसार होगा या फिर पुराने आरक्षण का अनुपात निकलेगा। शासन की ओर से आरक्षण में देरी को देखते हुए जहां कुछ संभावित प्रत्याशी मौन हैं। वहीं मुखर व युवा होर्डिंग पोस्टर लगाकर अपनी-अपनी दावेदारी विभिन्न पदों पर ठोक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में स्थान पाए जिले के आठ लाख 22 हजार 439 मतदाता भी अपना प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि चुनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतिम प्रकाशन के बाद ब्लॉकवार मदताताओं की स्थिति
ब्लॉक मतदाता
गिलौला 156602
सिरसिया 174243
हरिहरपुररानी 136971
जमुनहा 184222
इकौना 170401
चुनाव की तैयारियां पूरी
चुनाव में मतदान कराने के लिए जिले को 28 लाख बैलेट पेपर पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। 95 फीसदी कार्मिकों की डाटा फीडिंग हो चुकी है। मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराने के लिए लिफाफे की डिमांड इलाहाबाद गवर्नमेंट प्रेस से की जा चुकी है। जबकि ब्लॉकवार बैलेट बॉक्स की सफाई की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी जा चुकी है। उनके द्वारा एडीओ पंचायतों की निगरानी में बैलेट बॉक्स की सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद आठ लाख 22 हजार 439 मतदाता सूची में सम्मलित हैं। इसके साथ ही मतदान कराने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। आरक्षण के बाद जैसे ही तिथियां घोषित होंगी। वैसे-वैसे काम आगे बढ़ेगा। -योगानंद, पांडे एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed