{"_id":"5e95e1af8ebc3e76b0067764","slug":"eight-arrested-with-150-liters-of-raw-liquor-srawasti-news-lko5176810161","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस व आबकरी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार रात जिले के गांवों में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा 150 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व 850 किलोग्राम लहन के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर हुई है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी को अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी तथा बिक्रीी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौंसला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस, हृदय राम चौधरी ने सिरसिया पुलिस के साथ टिटिहरिया व अहलदनगर गांव में छापा मारा। जहां से टीम ने गांव निवासी बाबूलाल व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से टीम ने 65 लीटर कच्ची शराब व 250 किलोग्राम लहन बरामद किया।
वहीं उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने गिलौला व इकौना पुलिस के साथ केवटनपुरवा, सेमगढ़ा, अडुआपुर एवं जानकी नगर में छापा मारा। जहां से टीम ने जानकी नगर निवासिनी कुसुमा, अनंतराम व दुखरन को 35 लीटर कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन के साथ गिरफ्तार किया। टीम द्वारा शराब सहित आरोपियों को कब्जे में लेकर लहन को ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
वहीं भिनगा पुलिस ने रेहली गांव में छापा मारकर कर दस लीटर कच्ची शराब के साथ श्रवण कुमार पुत्र रामनरेश को गिरफ्तार किया। इकौना पुलिस ने अढ़ुआपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र धरम सिंह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिलौला पुलिस ने पचदेवरी निवासी राकेश पुत्र समोखन को 10 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व 100 किलोग्राम लहन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को शराब व उपकरण कब्जे में लेकर लहन को ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराया गया।
सिरसिया पुलिस ने विजय पुत्र परदेसी निवासी रामपुरबंधा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने छापेमारी कर 300 किलोग्राम लहन बरामद किया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।