फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Educate daughters without discrimination

बिना भेदभाव बेटियों को करें शिक्षित

Sat, 21 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Educate daughters without discrimination
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में प्रेरणा दिवस की शुरुआत करती राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शुक्रवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान स्टाल लगाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार अपनाने के साथ अन्य जानकारी दी गई। वहीं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अभिभावकों से बिना भेदभाव बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह निश्चित ही गरीबों के लिए वरदान है। ऐसी महिलायें जो अपनी गरीबी के कारण रोजी रोजगार नहीं कर सकती हैं। उन समूहों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देकर रोजगार के लिए प्रेरित कर स्वावलंबी बनाया जा रहा हैं। इससे निश्चित ही उनका उत्थान होगा।
विज्ञापन

लोगों को बिना भेदभाव अपने बेटों के साथ ही बेटियों को भी शिक्षित करना आज की आवश्यकता है। बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि उन्हें बिना भेदभाव शिक्षित कर आगे बढ़ाया जाए। इससे निश्चित ही वह दो घरों में अपनी शिक्षा का उजाला बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस कुंदर ने कहा कि बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। सभी माता पिता को चाहिए कि वह बिना भेदभाव अपने बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं। सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित उनके कल्याण व हित को देखते हुए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी उनके उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह का गठन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। ऐसी महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कोई रोजगार करना चाहती हैं उनके लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कराकर उन्हें रोजी रोजगेार से जोड़ा जा रहा है। इससे निश्चित ही महिलायें आत्म निर्भर होगी।

सीडीओ अवनीश राय ने कहा कि इस योजना के संचालन से गरीब महिलाएं समूह बनाकर स्वयं के साथ समूह की महिला सदस्यों को भी लाभ दिलाएंगी। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त स्वत: रोजगार भरत कुमार ने किया। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, अंजू मौर्या सहित मिशन परिवार के सदस्य एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed